कुठौंद(जालौन)। थाना कुठौंद के ग्राम पीपरी के पास लेंटर डालने वाली मिक्सर मशीन पलट गई जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई। बताते चले कि ठेकेदार श्याम सुंदर की लेबर थाना सिरसा के लहार कनार से छोटेसिंह का लेन्टर डाल कर वापस आ रही थी कि पीपरी के पास अचानक मशीन पलट गई जिससे गोधन उर्फ निर्भय सिंह पुत्र कन्हैयालाल उम्र 45 की घटना स्थल पर मौत होगी। घटना देर रात लगभग 11 बजे की है पुलिस ने पंचनामा भर पीएम को भेज दिया। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह का कहना है कि अभी किसी ने प्रार्थना पत्र नही दिया है। प्राथना पत्र मिलने पर कार्यवाही की जाएगी डेड बॉडी को पीएम को भेज दिया है।

Leave a comment