उरई। जिला जेल में बंदियों के बीच कराये जा रहे विंटर ओलम्पियाड के बालीवाल फाइनल मैच में कारागार राज्य मंत्री जयकिशन जैकी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ माधौगढ़ के विधायक मूलचंद निरंजन भी थे।
राज्य मंत्री ने पूरा मैच देखा और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा व उनके सहयोगियों ने कारागार मंत्री और विधायक का स्वागत किया। मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि कोई भी जन्मजात अपराधी नही होता। परिस्थितियां या गलत संगत उन्हें अपराध की ओर मोड़ देती हैं। उन्होंने कहा कि बंदियों को सही दिशा दी जाये तो वे भी समाज के उपयोगी नागरिक बन सकते हैं और समाज के लिए शानदार योगदान कर सकते हैं।
फाइनल मैच ब्लू इंडियन और ब्लेक पैंथर टीमों के बीच खेला गया जिसमें ब्लू इंडियन की जीत हुई। मंत्री ने विजेता टीम को शाबासी दी।

Leave a comment