
उरई। कोंच बस स्टैण्ड के समीप नगर पालिका मार्केट में संचालित ओम कम्प्यूटर सेंटर पर ध्वजा रोहण कर गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केपी सिंह रहे और अध्यक्षता अंशुमान सिंह सेंगर, संचालन धीरेंद्र चैधरी ने किया।
कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि ने राष्ट्रीय झंडा फहरा कर की। इसके बाद संविधान के रचियता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर अतिथियों ने माल्यार्पण किया। इसके बाद सेंटर के डायरेक्टर सुनील हिंदुस्तानी ने कहा कि अगर देश का हर व्यक्ति अपने कर्तव्य का पालन और संवैधानिक संकल्पों का निर्वहन करने लगे तो देश व समाज में फिर से एकता और सुख समृद्धि आ सकती है। उन्होंने बताया कि अपने कम्प्यूटर सेंटर के माध्यम से वे गरीब बच्चों को निःशुल्क डिजिटल साक्षरता की ट्रेनिंग देते हैं और तरक्की की राह दिखाते हैं।
कार्यक्रम में विनय माहेश्वरी, यतेंद्र सिंह, साहुल सेंगर, कल्पना परिहार, दिव्यांशु निरंजन, हिमांशु गुप्ता, राघवेंद्र निरंजन, आलोक, ज्योति कुमार, आशीष कुमार, अमित भदौरिया, यश सेंगर, आकाश कुमार, नीरज यादव आदि उपस्थित रहे।







Leave a comment