माधौगढ़-उरई। बाल विद्या मन्दिर इन्टर कालेज कुसमरा में वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह बड़ी धूमधाम से आयोजित किया गया। स्कूल के बच्चों ने इस अवसर पर अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मन मोह लिया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के जिला महामंत्री नीरज श्रीवास्तव ने कहा कि गुरुजनों का दायित्व है कि बच्चों को अच्छी शिक्षा दें और उन्हें चरित्रवान बनने के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शालिगराम पाण्डेय ने कहा कि आभिभावक अपने बच्चों के लिए घर में शिक्षा का बेहतर माहौल रखें। उनकी उन्नति की दृष्टि से यह बेहद आवश्यक है।

इसके पूर्व दीप, ज्योति, नन्दिता, प्रिंसी, काजल आदि बच्चों ने सरस्वती वन्दना की प्रस्तुति की। इसके बाद आकांक्षा, शिवानी, मन्जू, खुशी, रोहिणी द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम के आयोजक एवं प्रबन्धक सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने पत्रकारों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

इस मौके पर रामसिंह राजपूत वीरेंद्र सिंह, बृजेश सिंह, मयंक श्रीवास्तव, नरेश सिंह, प्रशांत श्रीवास्तव, कल्पेश चैबे, रोहित पचैरी, रिक्कू गुर्जर, रवि गुर्जर, रमाशंकर, भगवान राजावत, सुनील पंडित आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

 

Leave a comment