उरई। जालौन कोतवाली क्षेत्र के सिहारी दाऊदपुर गांव में रामलीला के मंचन के दौरान हुई मारपीट से भगदड़ मच गई। इस सिलसिले में पुलिस ने उपद्रवियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिये हैं।

शनिवार की रात सिहारी दाऊदपुर में रामलीला में हो रहे डांस के दौरान कल्लू सेंगर और उसके दो अज्ञात साथियों द्वारा अभद्रता की जाने से माहौल खराब हो गया। शीलू गुर्जर ने उन लोगों को रोका तो उन लोगों ने शीलू को पीट दिया। झगड़ा देखकर रामलीला में भगदड़ मच गई। रविवार को शीलू गुर्जर ने मामले को लेकर कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a comment