
उरई। बांदा में डीजीपी द्वारा गोपनीय रूप से भेजी गई टीम की कार्रवाई के बाद पूरे प्रदेश में पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। रविवार को जनपद में भी ओवर लोड मोरंग ट्रकों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया।
इसी क्रम में कोंच सक्रिल की उपाधीक्षक रुक्मणि वर्मा और एट थानाध्यक्ष चंद्रशेखर दुबे ने एट में कोटरा ओवर ब्रिज के नीचे अचानक चैकिंग करके अवैध खनन द्वारा भरे गये तीन मौरंग ट्रक पकड़ लिये। उपाधीक्षक रुक्मणि वर्मा ने तीनों ट्रक कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई के लिए एट थाने में खड़े करा दिये।







Leave a comment