
उरई। नेशनल हाइवे पर रविवार को सुबह एट थाना क्षेत्र में गिरथान के पास हुए सड़क हादसे में डम्फर के हेल्पर की मौत हो गई। हादसे की वजह से कानपुर-झांसी नेशनल हाइवे पर घंटों जाम लगा रहा।
आज सुबह सामने जा रही एक गाड़ी को बचाने के चक्कर में पीछे आ रहे डम्फर के चालक को अचानक ब्रेक लगाना पड़ा। इसके पीछे भी एक डम्फर था जो इस वजह से आगे चल रहे डम्फर में घुस गया। नतीजतन उसका अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और उसका क्लीनर सुरेंद्र कुमार निवासी मठऊ थाना पृथ्वीपुर जिला टीकमगढ़ गम्भीर रूप से घायल हो गया।
खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और उसने नेशनल हाइवे की एंबुलेंस से घायल हेल्पर को जिला अस्पताल पहुंचवाया जहां दोपहर में उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। दुर्घटना के कारण हाइवे पर जाम लग गया। डायल-100 के प्रभारी एहसान उल्ला ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत की तब जाम खुल पाया।







Leave a comment