कोंच। रविवार को उत्तर प्रदेश पाल महासभा की एक बैठक किष्किंधा मंदिर कोंच में आयोजित हुई जिसमें सर्वसम्मति से ब्लॉक कोंच युवा की कार्यकारिणी का गठन किया गया। अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री प्रदीप पाल भड़ारी, उपाध्यक्ष रामराजा पाल रूखना, कोषाध्यक्ष विजय पाल कोंच, ऑडिटर मोहित पाल चंदुर्रा, सूचना मंत्री शिवदास पाल भरसूंड़ा एवं आधा दर्जन कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किये गये।
उप्र पाल महासभा के जिला उपाध्यक्ष हल्केसिंह बघेल की अध्यक्षता एवं जिलाध्यक्ष उप्र युवा पाल महासभा मुकेश पाल मुसमरिया के मुख्यआतिथ्य में बैठक आहूत की गई। बिशिष्ट अतिथियों की श्रृंखला में रवि पाल अंडा, महावीर पाल सर जी मड़ोरा मौजूद रहे। अतिथियों ने सभी सजातीय लोगों से संगठन को मजबूत बनाने के अलावा समाज में व्याप्त कुरीतियों को मिटाने में अपना अहम् योगदान देने का आह्वïान किया। संचालन जिला महामंत्री एवं पत्रकार बाबूराम पाल ने किया। इस मौके पर गंगाप्रसाद पाल, बृजबिहारी पाल ब्यौन राजा, कृष्णपालसिंह खुटैला, रणवीरसिंह पाल कैथी, घनाराम पाल, प्रेमनारायण पाल, मंगल पाल, गिरोले पाल, छोटेराजा राजा आदि पाल समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे ।

Leave a comment