जालौन(उरई)। उत्तर प्रदेश के छोटे से जनपद से प्राथमिक शिक्षा पाकर नोएडा से बीटेक कर इरेक्सन कंपनी में जॉब पाने वाले धर्मेन्द्र को जापान भेजा गया है। कंपनी द्वारा उन्हें 5जी प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए विशेष रूप से चुना गया और जापान भेजा गया।
जालौन के उरई निवासी धर्मेन्द्र सिंह सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। नोएडा में इरेक्सन कंपनी में फिलहाल अपनी सेवाएं दे रहे हैं। कंपनी द्वारा 5 जी प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए उन्हें शनिवार को जापान भेजा गया है। जापान के यूकोहामा में इरेक्सन कंपनी के हाईटेक ऑफिस में उन्होंने ज्वॉइन किया है।
धर्मेन्द्र ने अपनी प्राथमिक शिक्षा उरई में प्राप्त की। इसके बाद नोएडा से बीटेक करने के बाद उन्होंने आईटी सेक्टर की कई कंपनियों में अपनी सेवाएं दी हैं। कुछ समय पूर्व उनका सिलेक्शन इरेक्सन कंपनी में हो गया था। अब कंपनी ने उनकी प्रतिभा को देखते हुए 5जी प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए जापान भेजा है। अपने बीच के युवा इंजीनियर को जापान जैसे देश में जाकर प्रोजेक्ट पर काम करने पर धर्मेन्द्र के साथियों व रिश्तेदारों एवं परिजनों में हर्ष की लहर है, सभी स्वयं को गौरवांवित महसूस कर रहे हैं। वह झाँसी टाईम्स हिन्दी न्यूज पोर्टल के मैनेजिंग डायरेक्टर व एनडीटीवी के रिपोर्टर विनोद गौतम के छोटे भाई हैं। धर्मेन्द्र के पिता नवल किशोर लोक निर्माण विभाग में अपनी सेवाएं देकर कुछ समय पूर्व सेवानिवृत्त हो चुके हैं। धर्मेन्द्र से उनके परिवार और उरई वासियों को ही नहीं भारत देश को भी काफी उम्मीदें हैं।

Leave a comment