कोंच। एक किशोरी मोहल्ले के ही एक किशोर के साथ कल सुबह से लापता है। आगामी दस फरवरी को किशोरी का लगन तय है, ऐसे में उसके नदारत होने से परिवार तथा रिश्तेदारों में हड़कंप है। किशोरी के परिजनों ने कोतवाली में उसकी लड़की को बहलाफुसला कर किशोर द्वारा भगा ले जाने की तहरीर दे दी है। इधर, इलाके में दूसरी तरह की चर्चायें व्याप्त है जिनके मुताबिक किशोर किशोरी को नहीं अपितु किशोरी किशोर को अपने साथ ले गई है। बहरहाल, पुलिस किशोरी की छानबीन में जुट गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक कस्बे के एक मोहल्ले की रहने बाली एक किशोरी गुजरे कल शनिवार की सुबह नौ बजे के आसपास से नदारत है। उसके लापता होने की खबर से जहां किशोरी के परिवारीजन सकते हैं वहीं इलाके में भी यह चर्चा का बिषय बना है क्योंकि आगामी दस फरवरी को उक्त किशोरी का लगन होना तय है। ऐसी स्थिति में उसके परिवारीजनों पर तो जैसी अनचाही विपदा ही टूट पड़ी है और वे हर जगह उसकी खोज करने में जुट गये हैं। परिजनों ने कोतवाली में तहरीर देते हुये लगते मोहल्ले गोखलेनगर निवासी रानू पुत्र रामशंकर झा के खिलाफ बहलाफुसला कर भ्ज्ञगा ले जाने की तहरीर दी है। गौरतलब यह भी है कि उक्त किशोर और किशोरी काफी दिनों से मेलजोल बढाये हुये थे और कई दफा इनके बीच समझौता भी हुआ था। मोहल्ले में व्याप्त चर्चाओं की अगर मानें तो किशोरी को उक्त किशोर नहीं बल्कि किशोरी ही किशोर को अगवा कर ले गई है। बहरहाल, पुलिस यह भ्ज्ञी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि लापता किशोरी बालिग है या नाबालिग। पुलिस की छानबीन शुरू हो गई है संभावित थाना इलाकों में इत्तिला कर दी गई है।








Leave a comment