कोंच। बेहतर शिक्षा हक अभियान के अंतर्गत कन्या प्राथमिक विद्यालय देवगांव में बाल मंच व विद्यालय प्रबंध समिति के साथ समर्पण जन कल्याण समिति ने तादात्म्य बिठा कर प्रतियोगितायें आहूत कीं। दिये गये बिषय ‘हमारा विद्यालय कैसा हो?Ó पर चित्र प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता, सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य दशरथसिंह ने इस प्रकार की प्रतियोगिताओं को बच्चों के बेहतर विकास व कौशल विकास के लिये एक मील का पत्थर बताया। विद्यालय के प्रधानाचार्य निशातउल्लाखां ने कार्यक्रम के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी तथा अपने उद्बोधन में विद्यालय की चहारदीवारी एवं भूमि अतिक्रमण का मुददा उठाया जिस पर बाल मंच की अध्यक्ष दिव्यांशी ने कहा कि सभी बालिकायें अपने अधिकार के लिये जिलाधिकारी महोदय से शिकायत कर बाउन्ड्रीवॉल बनवाये जाने का अनुरोध करेगीं। इस प्रतियोगिता में कामिनी, संध्या, कशिश, शिवानी, लक्ष्मी आदि छात्राओं ने भाग लिया जिसमें प्रथम पुरस्कार दिव्यांशी, द्वितीय शशि व तृतीय लक्ष्मी को प्राप्त हुआ। समर्पण संस्था ने बताया कि इसी प्रकार का आयोजन खैरी, प्राथमिक विद्यालय में किया जायेगा। सपर्मण जन कल्याण समिति के संयोजक राधेकृष्ण ने कहा कि बालिकायें इस देश की स्थाई विकास की आधारशिला व देश का भविश्य हैं, आवश्यकता इस बात की है कि शिक्षा से जुड़े समस्त हितगामी यथा शिक्षक, अभिभावक, विद्यालय प्रबंध समिति, शिक्षा विभाग एवं प्रशासन का सहयोग प्राप्त हो। इस मौके पर कृषि विकास कार्यक्रम के समन्वयक शादाब अहमद ने कहा कि जिस प्रकार से विद्यालय की बालिकाओं में दिख रही मुस्कान से प्रतीत होता है कि यह विद्यालय मॉडल बनने की पहली कड़ी है। निश्चित रूप से यह सराहनीय पहल है। इस अवसर पर जुवैदउद्दीन ने शिक्षा कार्यक्रम मे सहयोग करने वाले सदस्यों का आभार व्यक्त किया।








Leave a comment