कालपी (जालौन)। कदौरा विकासखंड के ब्लॉक प्रमुख पद को लेकर अविश्वास प्रस्ताव की सरगर्मियां तेज हो गई है।
   विधायकों एवं जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा दर्जनों ग्रामों में रोड शो करके जनसंपर्क किया। रविवार को 11बजे भाजपा कार्यकर्ता गाड़ियों के साथ चमारी हाईवे पर एकत्रित हो गए। कालपी क्षेत्र के विधायक नरेंद्र पाल सिंह जादौन, उरई सदर विधायक गौरी शंकर बर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा उदयन पालीवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष बृज भूषण सिंह, बुंदेलखंड क्षेत्र के पूर्व मंत्री संजय त्रिपाठी ,भारत सिंह यादव ,नरेंद्र द्विवेदी लल्लू भैया मवई के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का काफिला शुरू हो कर चमारी , आटा, पिपराया, जौरा खेरा , तगारेपुर, पांडेयपुर, संदी, अकोढ़ी, इटौरा, अकबरपुर होते हुए कदौरा पहुंचा। गांव गांव में रुक रुक कर भाजपा नेताओं ने बीडीसी सदस्यों तथा जनता से जनसंपर्क करके क्षेत्र के विकास के लिए आशीर्वाद मांगा। इस मौके पर रंजीत सिंह कहटा ,भूपेंद्र सिंह बारा, सूरज पाल, आजाद यादव काशी खेरा, मुनि महाराज, सत्यनारायण वर्मा, अमित द्विवेदी इतिहास, अवधेश तिवारी उसर गांव सहित कार्यकर्ताओं का भारी भरकम काफिला मौजूद रहा। विदित हो कि वर्तमान समय में ब्लाक प्रमुखी का पद सपा के पास है। ब्लाक प्रमुखी के पद को लेकर बीडीसी सदस्यों ने अविश्वास प्रकट किया है। अविश्वास प्रस्ताव की बैठक 15 फरवरी को आहूत की गई है ।इसी को मद्देनजर रखकर भाजपा नेतृत्व हर सूरत में अपनी पार्टी के नेता को बैठाने की कोशिश में है। और पूरी ताकत झोंक दी है। अविश्वास प्रस्ताव की तारीख आते आते क्षेत्र में एक बार फिर राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई है।

Leave a comment