उरई(जालौन)। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला महावीरपुरा में रविवार की रात को चोरों ने घर में घुसकर रखे जेवरात व नगदी चोरी कर ले गए। सुबह जब ग्रहस्वामी ने देखा तो होश उड़ गए।
मिली जानकारी के अनुसार मोहल्ला महावीरपुरा निवासी लालाराम यादव पुत्र मालवी यादव के घर में 12 फरवरी की लड़के की शादी की तैयारी में जेवर व चढ़ावे के कपड़े आदि रखे हुए थे अज्ञात चोरों ने रात में घर का ताला तोड़कर चोरी कर ली। जब सुबह ग्रहस्वामी की आंख खुली तो देखा की कमरे का तालामय कुंडे का टूटा मिला व सामान बिखरा पड़ा हुआ देखकर दंग रह गया और कमरे कें अंदर रखे एक जंजीर सोने की, लगभग एक तोला व अंगूठी सोने की तथा तीस हजार रुपया नगद गायब था। ग्रहस्वामी लालाराम ने कोतवाली पुलिस को लिखित सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।








Leave a comment