कदौरा( जालौन)। कदौरा क्षेत्र में हमेशा की तरह जारी अवैध खनन पर बीती रात  इंस्पेक्टर अशोक उपाध्याय द्वारा की गयी कार्यवाही मुंह पर तमाचा की तरह है। क्यों कि इन माफियाओ को पुलिस का डर तनिक मात्र भी नही था क्यों कि ये सत्ताधारीयो की सह पर ही अवैध खनन को अंजाम देते है दिन भर थाने में घूमते और रात में खनन चोरी लेकिन पुलिस की निगाह टेढी होते ही आखिर हवा में उड़ने वाले माफियाओ को जमीन पर रेंगना मुश्किल पड़ गया वही बीती रात तीन बालू ट्रैक्टर सीज कर दिए है।
   ज्ञातव्य हो कि कदौरा क्षेत्र में अवैध खनन किसी से छिपा नही है क्यों कि वर्तमान में इसकी खीर कुछ सत्ताधारी कार्यकर्ता भी चाटने में जूटे है। जिसके कारण पुलिस को भी कही न कही मात खानी पड़ रही थी लेकिन कदौरा इंस्पेक्टर द्वारा जाल बिछाकर क्षेत्र में खनन चोरी कर रहे तीन बालू ट्रैक्टरों पकड़ लिए है जिसमें चालक फरार हो गया जो कि बेतवा से बालू चोरी कर जा रहा था। सूचना पर अलग अलग क्षेत्र में निरीक्षक द्वारा आदेश कर दबोच लिया गया एवं थाने ले जाया गया। एक ट्रैक्टर लेकर ट्राली छोड़कर भाग गया। इंस्पेक्टर द्वारा बताया गया कि कदौरा क्षेत्र में मेरे होते हुए अवैध खनन नही होने दिया जायेगा। इसके बावजूद कोई खनन चोरी करते पाया गया तो उसे किसी भी सूरत में बख्सा नही जायेगा।  फिलहाल वर्तमान समय में माफियाओ के मुताबिक खनन चोरी की चटनी सत्ताधारियो की सह पर माफिया चाट रहे है। भाजपाइयों की सह पर खनन कर पार्टी को बदनाम कर रहे इसकी कोई गारंटी नही ले सकता। लेकिन कई बार पुलिस कार्यवाही के बाद भी उक्त माफिया खनन चोरी से बाज नही आये। इससे कोई न कोई सवाल पैदा जरूर होता है फिलहाल पुलिस द्वारा खनन बन्द करवाने की बात कही गयी। जो कि कदौरा थाने के कुछ चंद सिपाही रात में देते हैं मोटीरकम लेकर देते हैं लोकेशन मे फर्राटा मारती हुए अवैध बालू भरे टैªक्टर निकलते हैं। उक्त अज्ञात वाहनों के खिलाफ धारा 379,411 व् 21 के अंतर्गत मामला दर्ज किया है।

Leave a comment