जालौन । मंगलवार से शुरू हो रही माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद बोर्ड की हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के लिए तहसील क्षेत्र में आधा दर्जन परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं जहां पर 5737 परीक्षार्थी परीक्षा देगें। परीक्षाओं को नकल विहीन तथा शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है।
हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को शांतिपूर्ण तथा नकल विहीन सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। इसके लिए क्षेत्र को दो सेक्टर तथा एक जोन में बांटा गया है। उपजिलाधिकारी भैरपाल सिंह को जोनल मजिस्ट्रेट तथा बी डी ओ जालौन व बी एस ए भूमि संरक्षण विभाग को सेक्टर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नगर में संचालित छत्रसाल इंटर कॉलेज व जालौन बालिका इंटर कॉलेज को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। छत्रसाल इंटर कॉलेज में हाई स्कूल के 759 तथा इंटरमीडिएट के 606 परीक्षार्थी जालौन बालिका इंटर कॉलेज (कस्तूरबा) में हाई स्कूल के 352 तथा इंटरमीडिएट के 586 परीक्षार्थी परीक्षा देगें। श्री बजरंग इंटर कॉलेज उरगांव में हाई स्कूल 366 इंटरमीडिएट 385 कर्नल ईश्वरीय सिंह इंटर कॉलेज शेखपुर में हाई स्कूल 594 इंटरमीडिएट 592 जनता इंटर कॉलेज कुठौन्द में हाई स्कूल 460 तथा इंटरमीडिएट 545 स्वर्गीय गम्भीर सिंह इंटर कॉलेज छिरिया सलेमपुर में हाई स्कूल 203 तथा इंटरमीडिएट 289 परीक्षार्थी परीक्षा देगें। परीक्षाओं को सम्पन्न कराने के लिए तैयारी कर ली गयी है। विद्यालय प्रशासन ने परीक्षार्थी की सीटिंग प्लान तैयार कर उनके बैठने का स्थान सुनिश्चित कर दिया है। जोनल मजिस्ट्रेट ध्उपजिलाधिकारी भैरपाल सिंह ने बताया कि परीक्षाओं को नकल विहीन कराने का दायित्व केन्द्र व्यवस्थापक तथा प्रधानाचार्य का अगर उन्हें परीक्षाओं की सुचिता बनाये रखने में पुलिस या प्रशासन की आवश्यकता हो तो बता दें। शासन की मंशा के अनुरूप परीक्षाओं को शांतिपूर्ण तथा नकल विहीन कराया जायेगा। जो इसमें व्यवधान डालेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसबार आधा दर्जन परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं जिनमें हाई स्कूल के 2734 तथा इंटरमीडिएट के 3003 परीक्षार्थी परीक्षा देगें।

Leave a comment