जालौन। पति द्वारा मारपीट करने बाद पैसा छीनकर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा कर मार देने का प्रयास करने की शिकायत महिला ने कोतवाली पुलिस से की है तथा पति खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
आवास विकास कालोनी में झोपड़ी बनाकर रह रही महिला सोमवती पत्नी बबलू शाह ने एक प्रार्थना पत्र कोतवाली पुलिस को दिया है जिसमें शिकायत की है कि उनका दूसरा पति बबलू शाह आये दिन गालीगलौज करता है तथा उसके साथ मारपीट करता है। महिला ने पुलिस को दिये शिकायत में पति पर आरोप लगाया कि उनके पति ने उसके सवा लाख रूपए छीन लिए हैं तथा उसके ऊपर तथा उसकी पुत्री रिंकी के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने का प्रयास किया। उसने चिल्ला कर किसी तरह अपनी तथा पुत्री की जान बचायी है। महिला ने पुलिस से पति के खिलाफ कार्रवाई किये जाने की मांग की है।पत्नि द्वारा की गई पति की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है








Leave a comment