जालौन। बाजार आयी महिला को लालच देकर मोटरसाइकिल सवार दो युवक महिला का मंगलसूत्र लेकर चंम्पत हो गये। महिला के साथ हुई ठगी की घटना की शिकायत कोतवाली से की गयी है।
आन्नदी कुमारी पत्नी मोहर सिंह निवासी धमरास सोमवार को बाजार आयी थी जब वह उपडाक घर के पास आयी तो उसे दो मोटरसाइकिल सवार युवक मिले तथा धन दुगना करने का झांसा देकर उसका मंगलसूत्र उतरवा लिया तथा महिला को बातों में उलझाकर उसका मंगलसूत्र लेकर फरार हो गए। जब महिला को अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ तब तक बहुत देर हो चुकी थी तथा दोनों मोटरसाइकिल सवार युवक फरार हो गए थे। महिला ने अपने साथ हुई ठगी की शिकायत पुलिस से की है तथा पुलिस महिला की निशानदेही पर आरोपी युवकों की तलाश कर रही है।








Leave a comment