कालपी(जालौन)। हाईस्कूल तथा इंटर मीडिएट कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाएं मंगलबार से शुरू हुई सीसीटीबी कैमरो की कड़ी निगरानी में प्रारंभ परीक्षाओं में कालपी के आर्य कन्या तथा ठक्कर बापा इंटर कालेज में हाईस्कूल के 26 छात्रों एव इंटर मीडिएट के छह छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा नही लिया जबकि उक्त केन्द्रों पर नकलविहीन परीक्षाएं विधिवत हुई।
    आर्य कन्या पाठशाला इंटर कालेज कालपी में सुबह की पाली में हाईस्कूल के प्रथम ग्रह विज्ञान की परीक्षा में पंजीकृत छात्रों की संख्या 215 थी जिसमें 203 छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया 12 छात्राएं परीक्षा में शामिल नही हुई। इसी प्रकार इंटर मीडिएट के द्वितीय पाली में हिन्दी प्रथम पेपर में पंजीकृत 103 छात्राओं में 100 छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया तीन छात्राएं परीक्षा में शामिल नही हुई। आर्य कन्या पाठशाला में प्रथम दिन कुछ 303 छात्राओं ने परीक्षा में हिस्सा लिया। वहीं इंटन मीडिएट छात्राएं 144 पंजीकृत है जिसमें आठ छात्राएं परीक्षा में शामिल नही हुई जबकि 136 छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा के मौके पर ही डिप्टी डायरेक्टर लखनऊ राकेश कुमार, सेेक्टर मजिस्टेªट तथा जिला विद्यालय निरीक्षक जालौन भगवत पटेल आदि टीम ने विद्यालय में घूमघूमकर चेकिंग की। आर्य कन्या विद्यालय की प्रधानाचार्य नुजहत जहां के कड़े निर्देशों तथा मेहनत से विद्यालय में नकल विहीन परीक्षा संपन्न हुई। कालपी के ही टक्कर बापा इंटर कालेज में हाई स्कूल में पंजीकृत 73 छात्रों में 59 छात्र परीक्षा में शामिल हुए जबकि 14 छात्र अनुपस्थित रहे। इंटर मीडिएट के प्रथम पेपर में पंजीकृत 40 छात्रों में 37 छात्रों ने परीक्षा दी जबकि तीन छात्र अनुपस्थित रहे। प्रधानाचार्य ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि इस विद्यालय में भी डिप्टी डायरेक्टर लखनऊ एवं सेेक्टर मजिस्टेªट तथा जिला विद्यालय निरीक्षक की टीम ने विद्यालय में परीक्षा का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि विद्यालय में सीसीटीबी कैमरा की निगरानी में नकलविहीन परीक्षा संपन्न हुई है। 

Leave a comment