उरई(जालौन)। उरई में घंटाघर स्थित शनि देव मंदिर में मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम दो फरवरी से चल रहा है। जिसमें आज छह फरवरी को मूर्तियों की शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में श्रीगणेश की प्रतिमा, माता लक्ष्मी की प्रतिमा, राम दरबार, मां दुर्गा की, मां पार्वती की प्रतिमा, नंदी महाराज की रातो मूर्तियांे को सजाकर नगर में घंटाघर, मच्छर चौराहा स्टेशन रोड तुलसी नगर होते हुए मोनी मंदिर राठ रोड होते हुए घंटाघर पर शनि देव मंदिर में स्थापना शाम को की गई।
यह कार्यक्रम श्री श्री नृत्य गोपालदास महाराज की उपस्थिति में उन के सानिध्य में हो रहा है। नगर में जहां-जहां से झांकी निकली दस-दस कदम की दूरी पर लोगों ने भव्य स्वागत किया। पूजा अर्चना की जगह-जगह पर जलपान की व्यवस्था पूजा आरती की व्यवस्था देखने को मिली। श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा और साधु महात्माओं संतों के भक्तों ने दर्शन कर आशीर्वाद लिया और भक्तों ने बताया कल सात फरवरी को महा भंडारा भी है। जिसमें नगर के सभी भक्तजनों से अपील की गई है कि महा भंडारे में शामिल हो और अपने जीवन को धन्य करें। 








Leave a comment