उरई (जालौन)। छह सूत्रीय मांगों को लेकर आज से शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षाओं में ड्यूटी का बहिष्कार करते हुये वित्तविहीन शिक्षकों ने जहां कलेक्ट्रेट में धरना सभा कर प्रदेश सरकार को चेतावनी दी तो वहीं प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि वह केंद्र निर्धारण नीति में द्वेषभावना से राजकीय एवं सवित्त पोषित विद्यालयों को ही वरीयता दी गयी और वित्तविहीन विद्यालयों को तीसरे पायदान पर रखा गया। इस तरह सकी उपेक्षा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जायेगी। अंत में उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित छह सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा।
वित्तविहीन शिक्षकों को संबोधित करते हुये महासभा के प्रधान महासचिव अशोक राठौर ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षकों का अकारण मानदेय देना बंद करने के विरोध में माध्यमिक वित्तविहीन महासभा ने यह निर्णय लिया है कि आज 6 फरवरी से प्रारंभ हुई बोर्ड परीक्षाओं में प्रदेश के माध्यमिक वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों के साथ होने वाले भेदभाव पूर्ण व्यवहार से क्षुब्ध होकर शिक्षक होने का धर्म निभाते हुये सिर्फ पठन पाठन का कार्य करेंगे इसके अतिरिक्त सरकार के किसी भी कार्य में सहयोग नहीं करेंगे। साथियों को संबोधित करते हुये श्री राठौर ने कहा कि परीक्षा का पारिश्रमिक प्रति पाली 36 रुपये है जो बहुत ही कम है इसके बाद भी कई वर्षों से शिक्षकों का भुगतान नहीं किया गया। वित्तविहीन शिक्षकों की सेवा सुरक्षा युक्त नियमावली पर बार-बार झूठा आश्वसन देना, वायदा करने के बाद भी बनाया जाना। प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा में 87 प्रतिशत से अधिक योगदान करने वाले वित्तविहीन विद्यालयों की छवि को सरकारी तंत्र द्वारा समाज में साजिशन धूमिल करने की मंशा से अपमानजनक व्यवहार व शोषण करना। प्रदेश सरकार द्वारा बनायी गयी केंद्र निर्धारण नीति में द्वेषभाव से राजकीय एवं सवित्त विद्यालयों को ही वरीयता देना व वित्तविहीन विद्यालयों को तीसरे पायदान पर रखना इन विद्यालयों को सरकारी द्वारा समानता के अधिक से बंचित करना व इनकी शिकायतों का निराकरण न करना। एसटीएफ लगाने की धमकी देकर छात्र-छात्राओं एवं परीक्षकों में भय का वातावरण बनाने की मंशा को सफल नहीं होने दिया जायेगा। इस दौरान प्रदेश महासचिव अरुण त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष दीपक पांडेय, जिलाध्यक्ष राकेश शुक्ला, जिलाध्यक्ष प्रबंधक महासभा गजेंद्र सिंह चौहान, जिला महासचिव सुखदेव सिंह पाल, जिला मीडिया प्रभारी संतोष गोस्वामी, कोषाध्यक्ष भारत सिंह यादव, पृथ्वी पाल, धीरेंद्र शुक्ला, सुशील गुप्ता, अरशद खान, सौरभ गुप्ता, श्रीकांत वाजपेयी, रविन्द्र दीक्षित, अंबिका राजपूत, अशोक कुशवाहा, मनोज तिवासरी, श्रवण सविता, हरिशरण, दीपक श्रीवास्तव, केशव सिंह, अभिषेक मिश्रा, बृजेंद्र सिंह, मधुकांत द्विवेदी, मनोज मिश्रा, टीडी शाक्यवार, जगमोहन सिंह, सुंदर सिंह, देवेंद्र सहित अनेकों शिक्षक उपस्थित रहे।








Leave a comment