उरई(जालौन)। भूमि का कटाव समय रहते नही रोका गया तो एक दिन वह आयेगा जब जमीन की पैदावार आधे से कम रह जाएगी। इसलिए राष्ट्र एवं किसानों का भविष्य गर्थ में जाने से बचाने के लिए मिट्टी का कटाव रोकने के उपयोग करने होगे। उक्त उद्गार मां मंगला देवी महिला मंडल लहार के सौजन्य से ग्राम बरहा  में आयोजित सेमिनार को संबोधित करते हुए महिला मंडल की अध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने व्यक्त किए।
श्रीमती अग्रवाल ने कहा कि बरसाती पानी से मिट्टी का कटाव दिनोदिन बढ़ रहा है। विशेष तौर पर ढलान एवं पहाड़ी क्षेत्रों में भूमि क्षरण और अधिक हो रहा है। जिससे कृषि उत्पादन में लगातार गिरावट आ रही है। जिससे बचने के लिए किसानों को खेतों के चारों ओर बंधी डालना चाहिए। ग्राम प्रधान राकेश शर्मा ने सेमिनार में उपस्थित किसानों को मिट्टी के कटाव से होने वाले नुकसान की विस्तृत जानकारी देते हुए मिट्टी का क्षरण रोकने पर बल दिया। कार्यक्रम के अंत में महिला मंडल की पदाधिकारियों द्वारा उपस्थित कृषक बंदुओं का माल्यार्पण कर स्वागत स्वल्पाहार कराया गया तथा ग्राम प्रधान समेत गणमान्य व्यक्तियों का शाल उढ़ाकर स्वागत किया गया। 

Leave a comment