उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर हरहाल में नकलविहीन, निष्पक्ष तथा शंातिपूर्ण तरीके से हाईस्कूल एवं इंटर मीडिएट बोर्ड परीक्षाएं संपन्न कराने हेतु तत्पर केन्द्र व्यवस्थापकों तथा शिक्षकों की कड़ाई व सीसीटीबी कैमरों की चौकसी और सचल दल दस्ते के सघन चैकिंग अभियान से छात्रों के पसीने छूटते नजर आ रहे है। बुधवार को परीक्षा के दूसरे दिन आर्यकन्या पाठशाला व ठक्कर बापा इंटर कालेज में प्रथम पाली में छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी परीक्षा दे रहे छात्रों का केन्द्र व्यवस्थापकों तथा सेक्टर प्रभारी उपजिलाधिकारी कालपी ने चैकिंग अभियान चलाकर शांतिपूर्वक नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने में सहयोग कर रहे है। जबकि ठक्कर बापा इंटर कालेज के प्रधानाचार्य ने मंगलवार को इंटर मीडिएट के एक छात्र को नोट लगाकर शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने का साहसिक परिचय दिखाया। आर्यकन्या इंटर कालेज कालपी की तेज तर्रार प्रधानाचार्य नुजहत जहां ने बताया कि हाईस्कूल की प्रथम पाली की हिन्दी के पेपर में पंजीकृत कुल 312 छात्राओं में 295 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुई जबकि 17 छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा केन्द्र में सेक्टर प्रभारी उपजिलाधिकारी कालपी ने घूूम-घूमकर परीक्षा का जायजा लिया और विद्यालय में स्थापित सीसीटीबी कैमरो की हकीकत परखी। आर्यकन्या में प्रथम पाली में निष्पक्ष और शांतिपूर्वक तरीके से हाईस्कूल हिन्दी का पेपर विधिवत संपन्न हुआ। शासन के निर्देश पर विद्यालय सटाप भी निष्पक्ष परीक्षा संपन्न कराने में अहम भूमिका निभा रहा है। ठक्कर बापा इंटर कालेज के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश श्रीवास्तव विद्यालय स्टाप के सहयोग से विद्यालय में निष्पक्ष परीक्षाएं संपन्न कराने में जुटे है। हाईस्कूल की प्रथम पाली में हिन्दी के पेपर में पंजीकृत कुल 240 छात्रों में 216 छात्र ही परीक्षा में शामिल हुए शेष 24 छात्रों ने परीक्षा देने से दूरी बना ली। शासन के निर्देशों के परिपालन और सीसीटीबी कैमरो की निगरानी के कारण छात्रों को परीक्षा देने में पसीने छूट रहे है और जिसका परिणाम यह है कि छात्र परीक्षाएं छोड़कर भाग रहे है। ठक्कर बापा इंटर कालेज में उपजिलाधिकारी कालपी सतीश चंद्र ने परीक्षा केन्द्र की सघन चैकिंग की और प्रत्येक कमरे की तलाशी लेकर निष्पक्ष परीक्षा संपन्न कराने में सहयोग किया। आर्य कन्या पाठशाला इंटर कालेज में द्वितीय पाली में इंटर मीडिएट के सामान्य आधारित विषय की परीक्षा संपन्न हुई इस परीक्षा में पंजीकृत 75 छात्राओं में 74 छात्राओं ने परीक्षा में हिस्सा लिया एक छात्रा परीक्षा में शामिल नही हुई। शासन के निर्देश पर आर्य कन्या पाठशाला में राजकीय कालेज की प्रधानाचार्य शशिकला को अतिरिक्त केन्द्र व्यवस्थापिका बनाकर तैनात किया गया है। दोनों प्रधानाचार्यो ने विद्यालय में घूम-घूमकर नकलविहीन एवं शंातिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न कराने में सहयोग किया।







Leave a comment