उरई(जालौन)। बड़े बकायेदारों से सख्ती से वसूली कर राजस्व बढ़ायें। जो भी आरसी विभिन्न विभागो की लम्बित है उनकी वसूली कड़ाई से सुनिश्चित करते हुए लक्ष्यपूर्ति की जाये।
   उक्त बात जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित  कर-करेत्तर एवं राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक में कही। उन्होंने कहा कि समस्त उपजिलाधिकारी आरसी के माध्यम से बड़े बकायेदारों से कड़ाई से वसूली करें और राजस्व बढ़ाकर लक्ष्यों को फरवरी माह में शतप्रतिशत पूर्ण करायें। मण्डी समितियों एवं नगर पालिका परिषदों एवं नगर पंचायतों की कर-करेत्तर की प्रगति बढ़ाकर लक्ष्यपूर्ति करने के निर्देश दिये। जिन विभागो की स्थिति ठीक पायी गई उन्हें और मेहनत करने के निर्देश दिये जिससे यह प्रगति बराबर ठीक बनी रहे। आबकारी एवं परिवहन विभाग को निर्देश दिये कि वह आकस्मिक चेकिंग करें और गैर जनपदों से आने वाली शराब को पकड़े तथा परिवहन खनन एवं ओवर लोडिंग को रोकें। भू-राजस्व वसूली को मार्च से पूर्व लक्ष्य पूर्ण कराने के उपजिलाधिकारियों ने निर्देश दिये। कृषकों के बैंक ऋण जो उन्होंने ट्रैक्टर एवं इससे जुड़े कार्यों हेतु यांत्रिक मशीने क्रय करने हेतु बैंको से ऋण लिया है उसकी वसूली शक्ति से करें। ऋण वसूली हेतु जिन परिसम्पत्तियों की नीलामी की तिथि निर्धारित की गई है। उन तिथियों में परिसम्पत्तियों की नीलामी सुनिश्चिित करायें और राजस्व को बढ़ायें। कर-करेत्तर से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिये कि वह शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को मार्च माह तक वसूली करते हुए अनिवार्य रूप से लक्ष्य पूर्ति करें। अन्यथा सम्बन्धितों के खिलाफ कठोर कार्यवाही प्रस्तावित कर दी जायेगी। उन्होंने कहा कि सेवा निवृत्त कर्मचारियों के पेंशन एवं अन्य लम्बित प्रकरणों को शीघ्रता से निस्तारित करायें। कोई भी कर्मचारियों से सम्बन्धित प्रकरण लम्बित न रहे। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट एनपी पाण्डेय, समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार उरई, कालपी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद कोंच तथा अन्य अधिकारी एवं इंजीनियर उपस्थित रहें।

Leave a comment