कैलाशी देवी श्रवण कुमारी महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के अंतिम दिन समापन अवसर पर जालौन नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष गिरीश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
    शिविर को संबोधित करते हुए पालिकाध्यक्ष गिरीश कुमार गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के माध्यम से समाज सेवा के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय के प्रबंधक डा. भास्कर अवस्थी ने जनसंख्या वृद्धि का पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी दी और वृ़़क्षारोपण के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक छात्र-छात्राओं को अपने जन्मदिवस पर वृ़क्ष रोपित करना चाहिए। कार्यक्रम में संतोश ने छात्र छात्राओं को हमेशा अनुशासन में रहकर जीवन जीने को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में समाजसेवी मनुराज तिवारी, दीपू त्रिपाठी, सलीम आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम प्रभारी प्रवीण दीक्षित ने कहा कि वृक्ष लगाने के बाद उनकी देखभाल अत्यन्त आवश्यक है। कार्यक्र्रम में अधिकारी प्रवेन्द्र वर्मा ने कहा कि प्रत्येक छात्र-छात्राओं को अपने दैनिक जीवन में समाजसेवा को आत्मसात करना चाहिए। सुरेन्द्र बाबू गुप्ता ने वायु प्रदूषण की जानकारी देते हुए उसके बचाव के उपाय बताए। अतुल शर्मा ने छात्र-छात्राओं को गांधी जी के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके आदर्शो पर चलने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गोविंद नारायण अवस्थी ने छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में सरस्वती बंदना का प्रस्तुतीकरण छात्र सुम्मइया अंसारी, प्रतिभा द्विवेदी, श्रुति विश्वनोई, तम्मना बानो ने किया। स्वागत गीत प्रियंका, खुशबू ने प्रस्तुत किया। महाविद्यालय की छात्राओं बर्षा, प्रियंका, रत्नम, नेहा, आदि ने लक्ष्य गीत को सुनाया। कार्यक्रम में रूपेश, अंशू, रविन्द्र, नैन्सी, सौम्या, एकता, रोशनी, करिश्मा, बंदना, कोमल, रूखसार, माधुरी आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार से डा. विवेक दीक्षित, नफीस सिद्दीकी, अतुल शर्मा, डा. बीबीलाल, सुरेन्द्र बाबू गुप्ता, मनोज बाथम, विवेक तिवारी, आशीष अवस्थी, दीपेश द्विवेदी, अजीत पाठक, हिमांशु दुबे, चंद्रशेखर मिश्रा, अनुराग, पूजन विश्वनोई, जौली सोनी, आकांक्षा खेमरिया, मीना निरंजन, बंदना वर्मा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य ने आये हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a comment