माधौगढ़(जालौन)। स्वच्छ भारत पखवाड़ा के अंतर्गत निबन्ध प्रतियोगिता स्वच्छता के महत्व और पर्यावरण स्वच्छता विषय पर शीला अकेडमी ग्राम रामहेतपुरा में आयोजित की गयी। जिसमें लगभग 40 बच्चों ने इस प्रतियोगिता में सहभागिता की। बच्चो ने प्रतियोगिता में भाग लेकर स्वच्छता के प्रति अपने शब्दांे मे भावनाए प्रकट की। बच्चों ने निबन्ध में स्वच्छता क्यों आवश्यक है, स्वच्छता से हमारे स्वस्थ पर प्रभाव स्वच्छता और बीमारी, स्वच्छता से प्रदूषण में बदलाव, स्वच्छता से पर्यावरण को लाभ आदि बिन्दुओं के अन्तर्गत अपना निबन्ध तैयार किया।
   प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप अध्ययन हेतु सहायक सामाग्री जैसे डिक्शनरी, जियॉमेट्री बॉक्स और नोटबुक आदि रिवार्ड्स वितरित किए। निबंध प्रतियोगिता में आयुष कुमार सिंह कक्षा 11 प्रथम, देवराज सिंह राजावत कक्षा 11 ने द्वितीय स्थान एवं अमन सिंह कक्षा नौ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रकार समाज में स्वच्छता के महत्व को प्रचारित करने का सीएससी का संकल्प वीएलई अनुराग प्रताप दोहरे बखूबी निभा रहे है इस कार्य की सराहना स्कूल प्रबंधन और ग्रामीण करते रहे। कार्यक्रम में निर्णायक मण्डल की जिम्मेदारी हरिश्चन्द्र अनुरागी (बीसी भारतीय स्टेट बैंक), शरद द्विवेदी (बीसी भारतीय स्टेट बैंक), हिरदेश दिवाकर, रवि नागइज, शिवम नागइज, संजय सिंह जालौन, देवेश कुमार वर्मा, कप्तान सिंह चौहान, समाजसेवी नागेश वर्मा, शिवानी दोहरे, रवि आदि लोग ने सहभाग किया।

Leave a comment