जालौन। बोर्ड द्वारा संचालित हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को नकल विहीन तथा शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए उपजिलाधिकारी तथा पुलिस उपाधीक्षक ने परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया जिसमें परीक्षा केन्द्रों की खामियां उजागर हुई। उपजिलाधिकारी ने अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी है।
बुधवार को उपजिलाधिकारी भैरपाल सिंह तथा पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से हाई स्कूल की प्रारम्भिक हिन्दी के प्रश्न पत्र तथा इंटरमीडिएट की के गायन का प्रश्न पत्र की परीक्षा थी किन्तु संगीत गायन का कोई परीक्षार्थी नही था जिसके कारण परीक्षा नहीं हुई। सुबह की पाली में जोनल मजिस्ट्रेट भैरपाल सिंह ने परीक्षा को नकल विहीन तथा शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए नगर के जालौन बालिका इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया जिसमें परीक्षा के दौरान परीक्षा केन्द्र के कक्ष संख्या 4 में एक शिक्षक दीपेश दुबे के पास मोबाइल मिलने पर कड़ी नाराजगी दिखाई। हालांकि मोबाइल फोन सादा होने तथा बंद होने के कारण हिदायत देकर छोड़ दिया गया किन्तु केन्द्र व्यवस्थापक को भविष्य में ऐसा न होने की चेतावनी दी है। संयुक्त टीम ने कमरों में लगे सी सी टी वी कैमरा देखे साथ ही मोनीटीरिंग रूम में बैठकर कैमरों की रिकार्डिंग को देखा। प्रशासन की सख्त के चलते प्रारम्भिक हिन्दी की परीक्षा 17 परीक्षार्थीयों ने छोड़ दी जिसके कारण 351 में 334 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। उपजिलाधिकारी ने बताया कि उन्होंने अपनी जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दिया है। छत्रसाल इंटर कालेज में सुबह की पाली में हाईस्कूल परीक्षा के दौरान केन्द्र व्यवस्थापक डा. राकेश निरंजन ने एक नकलची छात्र को पकड़ लिया। शाम की पाली में इंटर मीडिएट की व्यवसाय परीक्षा में एकलौती छात्रा ने सख्ती से चलते परीक्षा छोड़ दी। नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने में सुशील कुशवाहा, भागीरथ वर्मा, प्रताप सिंह का भी सहयोग रहा।

Leave a comment