उरई(जालौन)। जिला अस्पताल मंे विभाग की शिथिलता के चलते अस्पताल परिसर में पुरानी ईमरजेंसी वाले गेट के अन्दर रास्ते मंे प्राइवेट अवैध एम्बुलेंस चालकों ने अपना कब्जा जमा लिया है सुबह से ही यहां पर एम्बुलेंस की फौज एकत्र होने लगती है जिससे पूरी अस्पताल परिसर में सिर्फ प्राइवेट एम्बुलेंस ही नजर आती है सब कुछ सामने होने के बाद भी अस्पताल प्रशासन इनके सामने नाकाम साबित हो रहा है जानकारी मंे बताते चलें कि जिला पुरूष अस्पताल प्राइवेट एम्बुलंेस का अड्डा बन गया है सुबह से ही यहां पर एम्बुलेंस चालक अपनी गाड़ियांे के साथ एकत्र होने लगते है। और देर शाम तक वह यहां अपना डेरा जमाये रहते है प्राइवेट एम्बुलेंस चालक पुरानी ईमरजेंसी गेट वाली रास्ता मंे दोनांे तरफ अपनी गाड़ी लगाकर खड़ी कर देते है जिससे आमजन को वाहन तो छोड़ांे पैदल चलना भी मुश्कििल हो जाता है जिससे अस्पताल मंे आने जाने वाले मरीज व तीमारदार परेशान रहते है लोगों का कहना है कि अस्पताल प्रशासन की ताल मेल से एम्बुलेंस चालक अपनी गाड़ी अस्पताल परिसर मंे अवैध रूप से खड़ी कर लेते है उन्ही की सह पर इनकी अस्पताल परिसर मंे इन्ट्री रहती है अस्पताल प्रशासन की उदासीनता के चलते जिला पुरूष अस्पताल मंे एम्बुलंेस चालकांे ने अपना कब्जा कर लिया है मरीजांे का कहना है कि रिफर मरीज को ले जाने के लिए एम्बुलेंस चालक अधिक पैसा मांगते है जिससे यह साबित होता है कि चिकित्सकों एम्बुलंेस चालकांे का कमीशन बंधा है जिसके कारण अस्पताल से अवैध एम्बुलंेस को हटाया नहीं जाता है







Leave a comment