उरई। जालौन कोतवाली पुलिस ने गुरूवार को एक सटोरिएंे को दबोच लिया। जिसके कब्जे से सट्टा की पर्चियां और 1770 रूपये नगद बरामद किये गये।
सट्टे की लत की वजह से गरीब परिवार बर्वाद हो रहे हैं। साथ ही चोरी, राहजनी व लूट जैसी वारदातें बढ़ने की आशंका गहरा रही है। इसके मद्देनजर पुलिस ने सटोरियों पर शिकंजा जकड़ दिया है।
जालौन में पुलिस को औरेया रोड स्थित रिलायंस पेट्रोल पम्प के पास सट्टे की बुकिंग चलने की जानकारी अपने मुखबिर से मिली। पुलिस ने तत्काल कार्रवाही की जिसमें साहिल पुत्र शफीक निवासी मुहल्ला तोपखाना को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि पुलिस को देखकर तमाम अन्य सटोरिऐं भाग निकले। साहिल के पास से सट्टा की पर्चियां और 1770 रूपये बरामद किये गये। पुलिस ने साहिल का चालान कर दिया है।

Leave a comment