उरई। अंधाधुंध चले आ रहे ट्रक ने बाइक सवार को रौद दिया। हादसे के बाद ट्रक का चालक भाग निकला। घायल बाइक सवार को मरणासन्न हालत की वजह से जालौन के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया है।
कस्बा जालौन में देवनगर चैराहे के पास तेज गति से आ रहे ट्रक ने बिरिया माधौगढ़ निवासी सत्यम पुत्र शिवनरेश की बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह नीचे गिर पड़ा। उसका पैर पहिये के नीचे आ जाने से बुरी तरह लहुलुहान हो गया। ट्रक चालक हादसा होते ही। अपनी गाड़ी के कूदकर भाग निकला।
राहगीरों ने बाद में बाइक सवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। लेकिन हालत जटिल देख सीएससी के डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। इस बीच पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल से ट्रक और बाइक अपने कब्जे में कर ली। और दोनों वाहन कोतवाली में खड़े करा दिये।







Leave a comment