उरई। शासन के निर्देशानुसार जनपद के राजस्व ग्रामों मे भूमि विवादो एवं सरकारी भूमियों पर अबैध कब्जे अतिक्रमण के मामलों का निस्तारण तहसील एवं थाने की दस सदस्यी सयुक्त टीम गठित कर श्रावस्ती माॅडल के अनुसार दिनांक 01 जनवरी से 31 मार्च 2018 तक वीआईएसएचईएसएच भूमि विवाद निस्तारण अभियान के अन्र्तगत जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर एवं पुलिस अधीक्षक  अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने ग्राम मौखरी तथा टिमरो पहुॅच कर विशेष भूमि विवाद निस्तारण कार्यवाही को देखा और वहां उपस्थित टीम के साथ अबैध कब्जों को देखा तथा राजस्व पुलिस की सयुक्त टीम को निर्देश दिये की कच्चे पक्के अबैध निर्माणो को विधिक कार्यवाही करके गिराया जाये और जिन चकरोडो मंे पर अबैध कब्जे है उनको खुलवा कर आम नागरिको के आवागमन हेतु सुलभ कराया जाये। मौखरी मे मनमोहन द्वारा खलहान की जमीन क्रय कर पक्का निर्माण कराया जा रहा है जबकि खलहान की जगह न बेची जा सकती है और न ही क्रय की जा सकती है यह एक अबैध निर्माण है जिसे विधिक कार्यवाही करके गिराया जाये। इसके साथ ही अन्य विवादित भूमियों के सम्बन्ध में ग्राम सम्पत्ति रजिस्टर में दर्ज ग्राम की भूमि के सम्बन्ध में ग्राम वासियों को पढ कर सुनाया जाये और सचेत किया जाये कि इन पर कोई भी अबैध कब्जा नही करेगा और यदि किया गया है तो वह स्वंय हटा ले। ग्राम टिमरो मे खेतो पर जाने वाले चकरोड को नक्से मे दर्ज नाप से अलग तरीके से किसानो के खेतो से निकाल दिया है। इस पर निर्देश दिये कि सही नाप करके सही तरीके से चकरोड पर मिट्टी पुनः डलवायी जाये और जहां गलत तरीके से डाली गयी है उसे हटवाकर रिक्त कराया जाये इस अवसर पर नायब तहसीलदार,लेखपाल,इस्पेक्टर आदि उपस्थित रहे।

 

Leave a comment