उरई। नेशनल हाइवे पर खड़े ट्रक से पीछे से आ रहे दो ट्रक एक के बाद एक टकरा गये। भिड़ंत इतनी जोरों से हुई कि ट्रकों के परखच्चे उड़ गये। दुर्घटना में दो की मौत हो गई जबकि एक को गंभीर रूप से घायल हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।
शनिवार को सुबह यह दुर्घटना हाइवे पर अजनारी और करमेर के बीच हुई। कानपुर की ओर जा रहे कल से रोड पर खराब खड़े ट्रक से दो ट्रक एक के बाद एक टकरा गये। मृतकों में दोनों टकराने वाले ट्रकों का स्टाफ शामिल है।
मृतकों के नाम सलीम (32वर्ष) पुत्र अब्दुल करीम निवासी अफजलपुर थाना बिधनू जिला कानपुर महानगर और लक्ष्मण (47वर्ष) पुत्र बाबूलाल निवासी चकदहवा जिला पश्चिमी चैपाड़ा नेपाल बताये गये हैं। घायल हैल्पर शैलेंद्र (25वर्ष) दुर्घटना के बाद पलटे ट्रकों के नीचे दबा था। पुलिस ने क्रेन से खींचकर ट्रक हटवाये तब उसे निकाला जा सका। अस्पताल में उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

Leave a comment