कोंच-उरई । मथुराप्रसाद महाविद्यालय कोंच में बार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुक्रवार को श्रीगणेश हो गया है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. टीआर निरंजन और क्रीडा प्रभारी प्रोफेसर राघवेन्द्र सिंह ने गत बर्ष के चैंपियन उदयप्रताप को मशाल सौंपी और उदयप्रताप ने क्रीडा मैदान का चक्कर लगा कर मशाल स्थापित की। इसके बाद मार्च पास्ट हुआ। राष्टï्रगान व शपथ ग्रहण के पश्चात् पहले दिन की प्रतियोगितायें प्रारंभ हुईं।

 

 

महाविद्यालय के प्रांगण में शुक्रवार को छात्र छात्राओं की 100 मीटर दौड़, शॉर्ट पुट, डिस्कस थ्रो, तार गोला फेंक, जेविलेन थ्रो आदि प्रतियोगितायें संपन्न हुईं। परिणामों की घोषणा संयोजक डॉ. हरिश्चंद्र तिवारी द्वारा की गई। छात्रों की 100 मीटर दौड़ में महेन्द्रसिंह, मोनू राठौर, उदयप्रताप क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। गोला फेंक में प्रथम योगवेन्द्र, द्वितीय प्रशांत मिश्रा तथा तृतीय गौरवकुमार रहे। चक्का फेंक में नीतेशकुमार, महेन्द्रसिंह व उदयप्रताप, तार गोला फेंक में मोनू राठौर, उदयप्रताप व महेन्द्रसिंह, भाला फेंक में महेन्द्रसिंह, योगवेन्द्र व मनमोहन सोनी क्रमश: पहले दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। छात्राओं की 100 मीटर दौड़ में बबली, आराधना व गुलजार, चक्का फेंक में बबली, गुलजार, विनीता, गोला फेंक में रुक्मिणी वोहरे, शिप्रा पटेल व गुलजार, तार गोला फेंक में बबली, कीर्ति मिश्रा, रुक्मिणी वोहरे क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं। सभी प्रतियोगिताओं में डॉ. सुरेन्द्रसिंह, प्रोफसर ओपी यादव, प्रोफेसर महेन्द्रनाथ मिश्रा, डॉ. विजयविक्रम सिंह, डॉ. मधुरलता द्विवेदी, अभिनव द्विवेदी, मोहम्मद शरीफ, रविकांत, हरीमोहन पाल निर्णायक की ळाूमिका में रहे। नरेश द्विवेदी, सुनील, मनीष द्विवेदी, वंदना अग्रवाल, अल्पनासिंह, स्वराज्यमणि अग्रवाल, डॉ. मनोज तिवारी, राकेश, अमन, जितेन्द्र आदि ने सहयोग किया। पूर्व खेल प्रशिक्षक सभी प्रतियोगिताओं में मौजूद रहे।

 

Leave a comment