कालपी-उरई। राजकीय हौम्योपैथिक चिकित्सालय में शनिवार को हौम्योपैथी चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में कालपी के विधायक नरेंद्र सिंह जादौन ने दीप प्रज्जवलित कर शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सतीश चंद्र, पुलिस उपाधीक्षक सुबोध गौतम और नगर पालिकाध्यक्ष वैकुंठी देवी उपस्थित रहे।
प्रारंभ में जिला हौम्योपैथिक अधिकारी विश्वनाथ मिश्र ने जिले में हौम्योपैथी के प्रति लोगों में बढ़ती आस्था और अपने विभाग के कार्यों का विवरण बताया। हौम्योपैथी चिकित्सा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए डा. जया निगम को मुख्य अतिथि नरेंद्र सिंह जादौन ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्रभारी भैषजिक विद्या देवी, राजू पाल एवं गोविंद प्रसाद को भी सम्मानित किया गया।






Leave a comment