उरई। बहुजन समाज पार्टी में लोक सभा चुनाव के पहले अहम बदलाव किया गया है। पार्टी ने बुंदेलखंड और कानपुर जोन के प्रभारी नौशाद अली को यहां से हटा दिया है और उनकी जिम्मेवारी राज्यसभा सदस्य अशोक सिद्धार्थ को सौंप दी है।
नौशाद अली गत लोक सभा चुनाव के पहले से कानपुर और बुंदेलखंड जोन के प्रभारी थे। लेकिन उनके खाते में केवल विफलताएं रहीं। लोक सभा चुनाव के बाद विधानसभा 2017 के चुनाव में भी बसपा का अपने गढ़ माने जाने वाले इस इलाके में सफाया हो गया।
बसपा के मिशनरी और आम कार्यकर्ताओं में नौशाद अली के फैसलों को लेकर शुरू से नाराजगी रही है। इसके कारण उनके खिलाफ सार्वजनिक प्रदर्शन तक की नौबत आती रही। लोक सभा के आने वाले चुनाव के पहले पार्टी के कील-कांटे दुरुस्त करने में लगे आला कमान ने काफी दिनों अनदेखी के बाद अब नौशाद अली से जुड़े विवादों को गंभीरता से लिया है। जिसके चलते बुंदेलखंड और कानपुर जोन से उनकी रवानगी कर दी गई।
बुंदेलखंड व कानपुर जोन का प्रभार राज्य सभा सदस्य अशोक सिद्धार्थ के साथ पूर्व नेता प्रतिपक्ष गयाचरण दिनकर, लालाराम अहिरवार और जितेंद्र शंखवार के जिम्मे किया गया है।

Leave a comment

Recent posts