उरई । कुठौंद के ब्लाक प्रमुख पद को हथियाना में भाजपा कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है । शनिवार को रामपुरा क्षेत्र के जसुआपुर में बैठक कर पार्टी ने इसके लिए अचूक रणनीति का खाका खींचा । पूर्व विधायक केशव सिंह सेंगर को इस चुनावी युद्ध का सेनापति मुकर्रर किया है । उन्हें चुनाव संयोजक और पूर्व ब्लाक प्रमुख गिरीश दुबे को सह संयोजक घोषित कर दिया गया ।

जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल  की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में माधौगढ़ , रामपुरा और कुठौंद मंडल के सारे पदाधिकारी और पार्टी की स्थानीय निकाय विंग के अध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव भी मौजूद थे ।

Leave a comment