उरई । कदौरा में पुलिस हिरासत से भाग कर एक आरोपी  तालाब में कूद गया जिसके बाद उसका पता नहीं चल पा रहा है जबकि उसकी पत्नी थाने में बबाल काटे हुए है कि पुलिस ने उसके पति की हत्या कर डाली है ।

बताया गया है कि चतेला गाँव निवासी कैलाश पुत्र राम आसरे के ख़िलाफ़ गाँव के ही नसीम फ़ौजी ने समाधान दिवस पर शिकायत की थी जिसके आधार पर पुलिस उसे पकड़ लायी । उसे पुलिस ने सुबह हवालात में दाल दिया था । दोपहर में जब उसे पूंछताछ के लिए बाहर निकाला गया तो वह चकमा दे कर भाग निकला और थाने के सामने तालाब में कूद गया । यह देख कर पुलिस के हाथ पैर फूल गए । पुलिस काफी देर तक उसे तालाब से बाहर निकालने की मशक्कत करती रही लेकिन शातिर कैलाश का कोई पता नहीं चला ।

इसी बीच उसकी पत्नी वंदना थाने पहुँच गई और उसने पुलिस पर अपने पति को गायब करने का आरोप लगाते हुए वबाल काटना शुरू कर दिया । पुलिस की साँसे अभी भी अटकी हुई हैं जबकि कैलाश का कोई सुराग नहीं लग पा रहा है ।

 

Leave a comment

Recent posts