उरई। सिचाई न हो पाने से अपनी फसलों को सूखते देखना किसानों से बर्दास्त नही हो पा रहा है। रविवार को इसके चलते कालपी क्षेत्र में विधायक के गृह ग्राम में एक युवा किसान ने फांसी लगा ली।
सिचाई विभाग ने बांध में न्यूनतम पानी रह जाने से गेंहूं की फसल के लिए मदद कर पाने से हाथ खड़े कर दिये हैं। नहरें न चलने से जिले में गेंहूं की फसलें पकने के पहले ही सूखने पर आ गई हैं। जिससे किसान छटपटा रहे हैं। कालपी कोतवाली क्षेत्र के उसरगांव में एक 35 वर्षीय युवा किसान ने जब खेत पर खड़े होकर अपनी फसलों की दशा देखी तो वह विषाद से तड़प उठा। इसी भावुकता में उसने जीवन खत्म करने का फैसला ले लिया और फांसी पर लटक गया। सुबह उसके परिजनों से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

Leave a comment