जगम्मनपुर-उरई। सीमावर्ती इटावा जनपद के बिठौली थाना क्षेत्र में दो मोटर साइकिलों की आमने-सामने टक्कर में दोनों के चालकों की मौत हो गई। जबकि एक मोटर साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना शनिवार की शाम हुई। कानपुर देहात के तुतुआपुर का निवासी शैलेंद्र पाल (24वर्ष) पुत्र सोनेलाल पाल बिठौली थान क्षेत्र के पुरा खेरा गांव में अपनी बहन से भैया दूज का टीका कराने के बाद बाइक से वापस लौट रहा था। इसी दौरान बिठौली थाने से लगभग 50 मीटर दूर जगम्मनपुर जा रहे संजीव दोहरे (30वर्ष) पुत्र गयादीन दोहरे की बाइक से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई।
दोनों बाइकों की रफ्तार तेज होने से टक्कर इतनी भीषण हुई कि शैलेंद्र और संजीव दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। संजीव के साथ उसके पीछे उसका चचेरा भाई भूरे (30वर्ष) भी बैठा था। जो इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे एंबुलेंस से इटावा के जिला चिकित्सालय में भिजवाया।

Leave a comment

Recent posts