कोंच-उरई । शराब के लिये पैसे नहीं देने पर दबंग ने एक युवक के साथ मारपीट करते हुये उसकी जेब में पड़े 4900 रुपये तथा मोबाइल छीन लिये। मिली जानकारी के मुताबिक कस्बे के मोहल्ला जवाहर नगर निवासी लकी मित्तल पुत्र सुरेन्द्रकुमार ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया है कि रविवार को तकरीबन साढे ग्यारह बजे वह चंदकुआ चौराहे से बाजार की ओर जा रहा था तभी पवन यादव उर्फ बंजारे पुत्र विजय यादव निवासी जयप्रकाश नगर कोंच ने उसका रास्ता रोक लिया और उससे शराब के लिये पैसे की मांग करने लगा। उसने जब पैसा देने से मना किया तो बंजारे ने उसके साथ मारपीट कर दी और जेब में पड़े 4900 रुपये तथा सैमसंग का मोबाइल छीन लिये। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।






Leave a comment