कोंच-उरई । कोतवाली पुलिस ने रविवार को चोरी की एक बाइक सहित एक बाइक चोर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। बाइक जालौन कस्बे से चुराई गई थी।

मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह लगभग साढे नौ बजे मंडी चौकी इंचार्ज केदार सिंह अपने हमराही सिपाहियों के साथ भेंड़ इलाके में पैट्रोल पंप के पास रुटीन गश्त पर थे। चेकिंग की गरज से उन्होंने एक बाइक सवार को रुकने के लिये हाथ दिया तो बाइक सवार ने बाइक की गति तेज कर दी। सिपाहियों ने दौड़ा कर उसे दबोच लिया। मालूम करने पर जानकारी मिली कि उक्त बाइक चोरी की है। पकड़े गये व्यक्ति सतीश उर्फ छोटू पुत्र सरमन निवासी ग्राम भेंड़ ने बताया कि उसने उक्त हरे काले रंग की बाइक बजाज डिस्कवर नं. यूपी 92 जे 6384 पांच दिन पूर्व 28 फरवरी 2018 को जालौन कस्बे के मोहल्ला तोपखाना से चुराई थी, उक्त बाइक किसी अमजद खान की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक उक्त सतीश शातिर किस्म का बदमाश है, उसने गांव में भी पहले कई वारदातें की हैं। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 41, 411, 413 में कार्यवाही करते हुये जेल भेजा गया है।

Leave a comment

Recent posts