उरई। कालपी में पुलिस द्वारा बीती रात अवैध शराब के पकड़े गये बड़े जखीरे के मामले में लीपापोती की जाना चर्चा का विषय बना हुआ है।
सूत्रों ने बताया कि कालपी में पुलिस ने करबला मैदान के पास एक घर से तीन सौ पेटी हरियाणा ब्रांड की अवैध शराब पकड़ी है। इस शराब को जिस ट्रक और मैजिक में ढोया गया था वे भी पुलिस के फंदे में आ गये। लेकिन पुलिस ने इस कार्रवाई को उजागर नही किया है क्योंकि पुलिस इसमें लीपापोती करने मे जुटी है। हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला विभाग के अधिकारियों के संज्ञान में आ गया है। जिसके चलते कालपी पुलिस को बैकफुट पर जाना पड़ सकता है।




Leave a comment