उरई। जालौन कस्बे में बैंक से रुपये निकालकर आने वाले ग्राहकों के साथ टप्पेबाजी की घटनाएं लंबे समय से हो रहीं हैं। पुलिस ने हाल में सभी बैंक शाखाओं में चहलकदमी करके इन वारदातों को रोकने के लिए मुस्तैदी दिखाई थी। लेकिन इसके बावजूद मंगलवार को एक बैंक ग्राहक के साथ 30 हजार रुपये की टप्पेबाजी हो गई।
जालौन तहसील क्षेत्र के खनुआं गांव के कोटेदार रज्जन ने मंगलवार को जालौन में इलाहाबाद बैंक मण्डी शाखा से 30 हजार रुपये निकाले थे। रकम झोले में रखकर वह सब्जी खरीदने निकल आये। सब्जी मंडी में जब मोटर साइकिल खड़ी कर वे खरीददारी कर रहे थे उसी समय उनका झोला किसी टप्पेबाज ने पार कर दिया।
पीड़ित कोटेदार ने पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी है। उन्होंने बताया कि रुपये के साथ झोले में बैंक के कागज व अन्य सामान भी था पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a comment