उरई। होली के पहले पेयजल समस्या को लेकर मंत्री दल द्वारा जिला मुख्यालय पर पूरे बुंदेलखंड की जायजा मीटिंग किये जाने के बावजूद इसके इंतजामों के प्रति बेपरवाही बनी हुई है।
जालौन कस्बे में चुर्खी रोड पर लगे दो हैंडपंप महीनों से खराब हैं जिसके कारण लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। इनमें से एक प्राइमरी स्कूल फर्दनवीस के पास लगा हुआ है। तहसील दिवस में भी समय-समय पर इसकी शिकायत होती रही है। एक अन्य हैंडपंप राजाराम चैधरी के मकान के पास है। लेकिन अभी तक जल संस्थान इन्हें सुधरवाने की जहमत नही उठा सका है।
उधर इस संबंध में जब अवर अभियंता हरिकेष पटेल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जल स्तर नीचे जाने के कारण उक्त हैंडपंप ठप्प हुए हैं जिन्हें शीघ्र ठीक करा दिया जायेगा।




Leave a comment