उरई। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को मनाने के लिए इस बार पुलिस में भी तैयारियां हो रहीं हैं। विभाग का जोर महिला पुलिस अधिकारियों और आरक्षियों द्वारा कर्तव्य परायणता के क्रम में किये गये उत्कृष्ट प्रदर्शन को रोल माडल के रूप में प्रस्तुत करने को लेकर है तांकि महिला पुलिस का उत्साहवर्धन हो सके।
इस क्रम में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने जिले के सभी थानाध्यक्षों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने महिला पुलिस कर्मियों के उल्लेखनीय कार्यों को सामने लाने के निर्देश दिये। साथ ही महिला सुरक्षा से संबंधित दिशा निर्देशों का पूरी निष्ठा के साथ पालन करने को कहा। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र नाथ तिवारी व समस्त क्षेत्राधिकारी उपस्थित रहे।




Leave a comment