उरई। होली के दिन गर्दन रेतकर भाई की हत्या करने के आरोपी को कालपी पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयोग की गई रापी भी बरामद हो गई है।
कालपी में मोहल्ला दमदमा निवासी रामनारायण के घर में रात में उनके बेटे आपस में झगड़ गये जिसमें बड़े भाई छंगा ने चमड़ा काटने वाली रापी लेकर छोटे भाई बच्चन की गर्दन में ताबड़तोड़ प्रहार किये जिससे उसकी बाद में मौत हो गई। इस मामले में आरोपी के सबसे बड़े भाई रंजीत कुमार ने उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
मंगलवार को सुबह प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता ने मुन्ना फुल पावर चैराहे से उस समय छंगा को गिरफ्तार कर लिया जब वह बस में बैठकर फरार होने की ताक में था। पूंछतांछ के बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयोग की गई रापी खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के दफ्तर के पास से बरामद कर ली।

Leave a comment