उरई। राजस्व संग्रह अमीन संघ के आवाहन पर जिले की विभिन्न तहसीलों में 11 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू की गई। इस दौरान हर तहसील इकाई ने अपने क्षेत्र के उपजिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा।
जालौन में तहसील अध्यक्ष जसवंत सिंह की अगुवाई में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर चंद्रप्रकाश, गिरेन्द सिंह, शालिगराम चतुर्वेदी, नसीर उल्ला, आनंद खरे, महेंद्र कुमार, नरेंद्र यादव, इंद्रजीत सिंह, रमेश सिंह, अमित चैबे आदि शामिल थे।
उधर कालपी में तहसील अध्यक्ष मुकेश कुमार ने प्रदर्शन की अगुवाई की। विनोद कुमार श्रीवास्तव, प्रेम कुमार, राजेंद्र कुमार, फरीद अहमद, रामध्यान सिंह, राजेंद्र सिंह, मलखान सिंह आदि शामिल रहे।
माधौगढ़ में तहसील अध्यक्ष प्रियंक कुमार सक्सेना ने उपजिलाधिकारी सौजन्य कुमार विकास को ज्ञापन सौंपा। जिसमें संवर्गीय पदोन्नति की व्यवस्था पूर्व की भांति बहाल करके नायब तहसीलदार पद पर पदोन्नति देने संवर्ग का नाम बदलकर राजस्व संग्रह अधिकारी करने, ग्रेड वेतन 2000 से बढ़ाकर 2800 रुपये, यात्रा भत्ता के स्थान पर मोटर साइकिल भत्ता देने की मांग की गई। अमीन संघ के मंत्री देवेंद्र दुबे ने कहा कि संग्रह अमीनों के पद को जोखिम का पद घोषित किया जाये। मांगी न मानी जाने तक धरना प्रदर्शन जारी रखने का एलान किया गया। आशाराम, नरेंद्र सिंह, विनोद गुप्ता, सतीश चंद्र तिवारी, आशीष श्रीवास्तव, रामसेवक आदि उपस्थित रहे।

Leave a comment