उरई। जालौन ब्लाक के भदवां में बच्चों की शिक्षा के साथ हो रहे खिलवाड़ के विरोध में संघर्ष का बिगुल बज उठा है। यह विद्यालय होली के बाद से आज तक ठप्प पड़ा है। जबकि बच्चों की वार्षिक परीक्षाएं नजदीक आ गई हैं।
मंगलवार को इसे लेकर डीएलईडी प्रशिक्षुओं गोपालजी, वैभव कुमार, सुमित कुमार पटेल, शीपिका पटेल और सौरभ कुमार व विद्यालय के बच्चों अभिषेक, अर्जुन, अनुज, पवन, अंकुश आदि ने मंगलवार को सामूहिक रूप से जिलाधिकारी को पत्र भेजा है जिसमें विद्यालय के बंद रहने के कारण उनके साथ हो रहे खिलवाड़ पर आक्रोश जताया गया है।
ज्ञापन में कहा गया है कि निश्चित रूप से निलंबित प्रधानाध्यापिका कमलेश कुमारी को बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों का संरक्षण प्राप्त है। यही वजह है कि वे निलंबन के आदेश को स्वीकार नही कर रहीं और न ही अपने स्थान पर नामित अध्यापक को चार्ज दे रहीं हैं। बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी इससे अवगत होते हुए भी अभी तक समस्या के निराकरण के लिए हस्तक्षेप करने को तत्पर नही हुए।

Leave a comment

Recent posts