उरई। सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त समस्त शिकायतों का निस्तारण समय सीमा के अन्दर विभागीय अधिकारी कराना सुनिश्चित करें।
उक्त बात जिलाधिकारी डा0 मन्नान अख्तर ने मंगलवार को तहसील उरई के सभाकक्ष में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कही। उन्होंने कहा कि जनता इन समाधान दिवसों में इस आशय से अपने प्रार्थना पत्र देती है कि उनकी समस्या का समाधान हो जायेगा और यही शासन की मंशा है कि एक स्थान पर जनपद स्तरीय अधिकारी बैठकर जनता की समस्याओं को सुनकर उनका यथोचित समाधान निकालकर उनकी शिकायतों का निस्तारण करायें। इसलिए सभी विभागीय अधिकारी अपने-अपने विभागों की समस्याओं का निस्तारण समय-सीमा के अन्दर कराकर सुचित करें। इसमे किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इसके साथ ही पिछले तहसील दिवस की शिकायतें यदि लम्बित हो तो उन्हें तत्काल निस्तारित करायें। अन्यथा कठोर कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। जिसकी जिम्मेदारी विभागीय अधिकारियों की होगी।
उपजिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 151 शिकायतें दर्ज की गई जिसमें से कुल 05 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह ने पुलिस विभागसे सम्बन्धित प्राप्त शिकायतों के निस्तारण हेतु पुलिस अधिकारियों को कड़े निर्देश दिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी तहसीलदार उरई बी0के0 वर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं अधिशासी अभियन्ता उपस्थित रहें।

Leave a comment