उरई। जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर की अध्यक्षता में फसल ऋण मोचन योजनान्तर्गत पीएलसी की बैठक बैंकर्स के साथ कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। जिसमे किन्हीं कारणों से छूटे हुए कृषकों को फसली ऋण मोचन का लाभ दिलाने के निर्देश बैंकर्स को दिये गये। जिलाधिकारी ने कहा कि 10 मार्च तक कृषक आॅनलाईन आवेदन कर ऋण मोचन हेतु अपना विवरण भेज सकते है इसके बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जायेगा। बैंकर्स प्राप्त आवेदन पत्रों की फीडिंग तत्काल कराते रहें और जो आवेदन प्राप्त हो गये हो उनकी फीडिंग सात मार्च तक अनिवार्य रूप से कर लें। कोई भी आवेदन लम्बित न रहे। इस अवसर पर लीड बैंक मैनेजर  पुलक कुमार राय, उप निदेशक कृषि अनिल पाठक, जिला कृषि अधिकारी राममिलन सिंह, एवं बैंकर्स उपस्थित रहें।

Leave a comment