उरई। उत्तर प्रदेश किसान सभा की किसान प्रतिरोध रैली 15 मार्च को लखनऊ में आयोजित होगी उक्त जानकारी किसान सभा के कमलेश कुमार आचार्य ने की।
रैली को किसान सभा के अध्यक्ष अशोक दबले एवं महामंत्री हन्नान मौल्ला, पूर्व सांसद सुभाषणी अली, दीनानाथ सिंह यादव का. मुकुट सिंह संबोधित करेगे। यह रैली किसान संगठनों के संयुक्त आवाहन पर आयोजित की जा रही है। किसानों की फसलों में लागत का डेढ गुनादाम देने, खरीद की गारंटी करने, खाद बीज बिजली आदि की लागत सस्ती करने, किसानों के सरकारी सहकारी निजी बैंकों के संपूर्ण कर्जमाफ करने, बिजली की दरों की वृद्धि और निजीकरण वापस करने, आवारा पशुओं से फसलों को बचाने, फसल बर्बादी का मुआवजा देने पशुओं की खरीद फरोख्त से लगी पाबंदी हटाने, किसानों व गरीबों को पांच हजार मासिक पेंशन देने सस्ता राशन, मनरेगा में काम देने, फसल बीमा योजना का लाभ देने, प्रदेश में बढते अपराधों एवं साम्प्रदायिकता पर रोक लगाने आदि मुद्दो को लेकर रैली आयोजित की जा रही है। उन्होंने किसान सभा के कार्यकर्ताओं से अपील की है कि गांव-गांव पोस्टर वितरण कर किसानों को जागरूक करें \




Leave a comment